• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कामेश्वर सिंह ने पदयात्रा को दिखाई हरी झण्डी

Posted on: Sat, 01, Dec 2018 10:24 PM (IST)
कामेश्वर सिंह ने पदयात्रा को दिखाई हरी झण्डी

मऊः (सईदुज़्जफर) भारतीय जनता पार्टी की ओर से 15 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली पद यात्रा का शुभारम्भ जनपद की सभी विधान सभाओं में हुआ। इसी क्रम में मऊ विधानसभा के अंतर्गत ख्वाजा जहाँपुर में प्रदेश मंत्री व जनपद के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने शहिद सुदामा राजभर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू की।

उन्होने कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कामेश्वर सिंह ने कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता अलग अलग टोलियों में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर हर घर से संपर्क करेंगे, हर टोली में 25 कार्यकर्ताओं को रखा गया है जो भाजपा के झण्डे व प्रतीक चिन्हों के साथ एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के नेतृत्व में चलेंगे। दिन में सघन जनसंपर्क के बाद क्षेत्र में रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम होगा जिसमें चौपाल लगाकर स्थानीय लोंगो को सरकार की योजनाओ के बारे में बताया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह ने किया। इस अवसर पर रमेश राय, अशोक सिंह, सीता राय, संजय पाण्डेय, राकेश मिश्र, रामाश्रय मौर्य, संजीव जायसवाल, विजय राजभर, संगीता द्विवेदी, कृष्णकान्त राय, संतोष वर्मा, यादवेंद्र सिंह,रामप्रवेश, विनय, संजय मौर्य, मिना अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, संदीप उपाध्याय, सचितानंद, कैलास मद्धेशिया, विनोद गुप्त सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना स्थल के निकट निष्पक्ष जनादेश के लिये मौजूद रहेंगे भाकियू पदाधिकारी हरीश द्विवदी की जीत के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया यज्ञ Lucknow: सीतापुर में एटीएम से 22 लाख की लूट कानपुर में नाबालिग संग दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार