• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Chandigarh

जुआ खेलते आठ गिरफ्तार

Posted on: Wed, 05, Sep 2018 8:37 AM (IST)
जुआ खेलते आठ गिरफ्तार

चंडीगढ़ः (अभिषेक सिंह) दो अलग-अलग जगहों पर जुआखेलते हुए आठ लोगों को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा है कि दो जगहों में छापामारी के दौरान आठ लोगों को पकड़ा है जिसमें पहला मामला खुड्डा जस्सू का है जहां पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी नया गांव, विक्रम निवासी सेक्टर 25 चंडीगढ़, अरविंद निवासी सेक्टर-25 चंडीगढ़ और दिवेशवर निवासी सेक्टर-पांच पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8200 रुपए बरामद किए हैं और थाना सारंगपुर में मामला दर्ज कर लिया, लेकिन बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया।

दूसरा मामला शिवालिक गार्डन मनीमाजरा का है जहां पुलिस ने दीपक, मोहम्मद बबर और किशोर कुमार को जुआ खेलते हुए गिरप्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6300 रुपए बरामद कर शाना मनीमाजरा थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान