• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बस्ती में आडिशा की रहने वाली महिला मजदूर की लाश पेड़ से लटकती मिली

Posted on: Tue, 30, Apr 2024 9:29 AM (IST)
बस्ती में आडिशा की रहने वाली महिला मजदूर की लाश पेड़ से लटकती मिली

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में कुदरहा बाजार स्थित ईंट भट्ठे की एक महिला श्रमिक की लाश शीसम के पेड़ से लटकती मिली है। वह ओडिश की रहने वाली थी। सूचना पाकर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य इकट्ठा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।

जानकारी मिली है कि ओडिशा के बेलटिकरी के भानपुर गांव के रहने खटनू सबर, अपनी पत्नी, बेटे और बेटी बेबी सबर (20) के साथ सुनील बिक्र फील्ड कुदरहा में ईंट की पथाई का काम करते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे बेटी बेबी खाना बनाने के बाद जरूरी कार्य से घर से निकली थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग ढूंढने लगे। भट्ठे के पूरब शीशम के पेड़ से लटका उसका शव मिला। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं तो कुछ हत्या की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं। एसो लालगंज सुनील कुमार गौड़ ने बताया की शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी