• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जनता इण्टर कालेज बारीघाट की छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया

Posted on: Sat, 20, Apr 2024 10:04 PM (IST)
जनता इण्टर कालेज बारीघाट की छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया

लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) यू0पी0 बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट घोषित कर दिये गये। हाईस्कूल 89.55 प्रतिशत तो इण्टर का परिणाम 82.60 प्रतिशत रहा। बस्ती जिले के विकास खण्ड कुदरहा के जनता इण्टर कालेज लालगंज बारीघाट बस्ती की इण्टर की छात्रा अंजली यादव पुत्री राम शंकर यादव निवासी सिसई पंडित ने 500 पूर्णाक मे से 468 अंक हासिल कर जिले में 11वां स्थान प्राप्त किया।

वही रंजन पांण्डेय पुत्री अशोक कुमार पाण्डेय 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। 84 प्रतिशत मार्क्स के साथ वंदना पुत्री साहब राम तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल की खुशी वर्मा ने 82.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जनता इण्टर कालेज लालगंज बारीघाट बस्ती के सभी मेधावी छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय के सभी गुरूजनों का अभार प्रकट किया और छात्राओं ने अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र