• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर झाडू लगा रही महिला को रौंदा, मौत

Posted on: Thu, 21, Mar 2024 4:53 PM (IST)
दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर झाडू लगा रही महिला को रौंदा, मौत

नेशनल डेस्कः पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने 65 वर्षीय महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भयावह घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाया गया है कि गीता कॉलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी।

उसी वक्त एक तेज रफ्तार कार महिला को जोरदार ठोकर मार देती है। टक्कर से महिला हवा में उछल गई और कुछ सेकंड बाद वह कार के बोनट और पास के गेट के बीच दब गई। दुर्घटना के तुरंत बाद, ड्राइवर और यात्रियों सहित तीन लोग बाहर निकले। बुजुर्ग महिला, की पहचान जानकी कुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने गीता कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ. महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। कार मुकुल राठौड़ (25) चला रहा था, जिसने कुछ दिन पहले ही गाड़ी चलाना सीखा था। बुधवार को वह लक्ष्मी नगर इलाके से लौट रहे थे तभी उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया और बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी.पीड़िता जानकी कुमारी अपने परिवार के साथ झील खुरेंजा में रहती थी.




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी