• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, पिकअप पलटा, 14 की मौत

Posted on: Thu, 29, Feb 2024 10:23 AM (IST)
मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, पिकअप पलटा, 14 की मौत

नेशनल डेस्कः डिंडौरी में एक पिकअप वाहन के पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हैं। वाहन में कुल 35 लोग सवार थे। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने पिकअप मालिक अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को हिरासत में ले लिया है। हादसे के वक्त वाहन अजमेर ही चला रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पिकअप अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गई थी। लौटते समय पिकअप पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दुःख जताया है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मृतकों के नाम

मदन सिंह (50) पिता बाबूलाल आर्मी, अम्हाई देवरी, पीतम (16) पिता गोविंद बरकई, पोडीमा, पुन्नू (55) पिता रामलाल, अम्हाई देवरी, भद्दीबाई (35) पति विश्राम, सजनिया, सेमबाई (40) पति रमेश, अम्हाई देवरी, लालसिंह (53) पिता भांट, अम्हाई देवरी, मुलिया (60) पति ढोली, अम्हाई देवरी, तितरी बाई (50) पति कृपाल, धमनी, सावित्री (55), पोड़ी, सरजू (45) पिता धनुवा, अम्हाई देवरी, रामबाई (35) पति चंदू अम्हाई देवरी, बसंती (30) पति पुरुषोत्तम, अम्हाई देवरी, रामवती (30) पति दिनेश, अम्हाई देवरी, कृपाल (45) पिता मुकाती, अम्हाई देवरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।