• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on: Mon, 05, Feb 2024 10:10 AM (IST)
पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया, 04 फरवरी (ओ पी श्रीवास्तव)। देवरिया जिले के पोस्को न्यायालय से फरार अभियुक्त को पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के लिए यह काम चुनौती भरा था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया है कि वादिनी सरोज देवी पत्नी त्रिलोकीनाथ निवासिनी ग्राम देवकुआं थाना थाना गौरीबाजार की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 363, 120 बी, 376 डी, 342, 506 का मामला दर्ज था। सम्बन्धित अभियुक्त गोविन्द उम्र करीब सत्ताईस साल पुत्र शिव उर्फ शिवचन्द साकिन पोखर भिण्डा थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पाक्सो कोर्ट जनपद देवरिया मे पेशी हेतु लाया गया था। न्यायालय परिसर से अभियुक्त गोविन्द पुत्र शिव उर्फ शिवचन्द पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष गौरी बाजार द्वारा संभावित स्थानों पर दबिस दी जा रही थी। जिसके क्रम में आज रविवार को सुबह करीब नौ बजे थाना गौरी बाजार पुलिस ने अभियुक्त गोविन्द पुत्र शिव उर्फ शिवचन्द को ग्राम सेखुई बगहा टोला थाना गौरीबाजार देवरिया से गिरफ्तार कर लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।