• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सांसद खेल प्रतियोगिता में करंट लगने से युवक की मौत

Posted on: Sun, 10, Dec 2023 11:29 AM (IST)
सांसद खेल प्रतियोगिता में करंट लगने से युवक की मौत

गोंडा, उ.प्र.। यहां एक डिग्री कॉलेज में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में शनिवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक घायल है। सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में कैटरिंग का काम करने गया था। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।

दरअसल, कैसरगंज बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र कर्नलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन कराया था। जहां पर बाबा कैटर्स लाला बाबा को कैटरिंग का काम दिया गया था। जहां पर राजकुमार यादव उर्फ राजू (25) और एक अन्य युवक कैटरिंग का काम करने गए थे। पानी पीने के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ राजू और एक अन्य युवक घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ राजू को मृत घोषित कर दिया है। दूसरा युवक घायल है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मृतक राजकुमार के दो लड़के और एक लड़की है जिनकी उम्र 7 साल स काम है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।