• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

मासूम बच्ची के दुष्कर्म कर आरोपी ने 10 टुकड़े किये

Posted on: Tue, 25, Apr 2023 10:23 AM (IST)
मासूम बच्ची के दुष्कर्म कर आरोपी ने 10 टुकड़े किये

नेशनल डेस्कः देशभर में मासूम बच्चियों और महिलाओं संग हो रहे अत्याचार में कमी नही आ रही है। कानून का अपराधियों में खौफ कम होता जा रहा है। ताजा मामला राजस्थान का है। यहां 29 मार्च को 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गयी थी। आरोपी कमलेश के खिलाफ पुलिस ने 306 पेज की चार्जशीट पेश की है। इसमें सबसे खास बात जो समाने आई है वह यह है कि कमलेश ने बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने के पहले 30 बार पोर्न फिल्म देखी थी। इसके बाद बच्ची को घर में बुलाकर कमलेश ने तब तक दुष्कर्म किया।

जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मौत के बाद उसने छुरी से मासूम की लाश के 10 टुकडे़ किए और थैलियों में भरकर बाथरूम में छिपा दिया। हैरानी की बात है जब आरोपी के माता-पिता को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने लाश ठिकाने लगाने में बेटे की मदद की। तीनों आरोपियों को सोमवार दोपहर एक बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। उदयपुर के मावली के लोपड़ा गांव से 29 मार्च को 8 साल की बच्ची लापता हो गई थी। परिवार ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट मावली थाने में दर्ज कराई थी। 1 अप्रैल को पुलिस को बच्ची का शव मिला और उसी दिन आरोपी कमलेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।