• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

स्टेच्यू आँफ यूनिटी पर तीसरी बार आयोजित किया गया अंन्तर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव

Posted on: Wed, 11, Jan 2023 11:59 AM (IST)
स्टेच्यू आँफ यूनिटी पर तीसरी बार आयोजित किया गया अंन्तर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव

नर्मदा, गुजरा (बीके पाण्डेय)। नर्मदा जिले के एकतानगर (केवडिया) में स्थित विश्व की सबसे उंची प्रतिमा स्टेच्यू आँफ यूनिटी के व्यू पोईन्ट के पास मंगलवार को तीसरी बार अंन्तर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। पतंग महोत्सव का उद्घाटन भरुच के सांसद मनसुख वसावा ने किया। पतंग महोत्सव में एक से बढक़र एक पतंगों को पतंगबाजों ने उड़ा कर लोगो का मन मोंह लिया।

जी-20 की थीम पर आयोजित किए गए अंन्तर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव के दौरान 18 देश के 41 व देश के 5 राज्यों से आये 11 से ज्यादा पतंगबाजों ने पतंगबाजी का एक से बढक़र करतब पेश किया। आकाश में उडऩे वाली पतंगों की भव्यता को देखकर लोग काफी ज्यादा अभिभूत रहे। अंन्तर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए नीदरलैंड से आई पतंग बाज ईन्गेबोर्ग ने कहा कि स्टेच्यू आँफ यूनिटी अतुल्य निर्माण है व काफी ज्यादा सुंदर है। यहा पर आकर व काफी प्रसन्नचित महसूस कर रही है। देश विदेश से आये पतंगबाजों का जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।

भारतीय संस्कृति की झांकी कराने वाली सूर्य वंदना व स्थानीय आदिवासी संस्कृति की झलक पेश करने वाले मेवासी नृत्य व होली नृत्य को लोककला ग्रुप के सदस्यों की ओर से पेश किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर नांदोद की विधायक डाँ.दर्शना बेन देशमुख,धारीखेडा चीनी मिल के चेयरमैन घनश्याम पटेल,जिला पंचायत प्रमुख पर्युषा बेन वसावा,जिला कलेक्टर श्वेता तेवतिया, जिला विकास अधिकारी अंकित पन्नु,सहायक कलेक्टर सी.ए.गांधी,प्रायोजना प्रशासक पंकज औंधिया,नांदोद के एसडीएम शैलेष गोकलाणी,पर्यटन निगम की वरिष्ठ अधिकारी ख्याति बेन नायक,जिला पंचायत सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष दिनेश तड़वी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।