• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

कोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की बैठक आज, देश में 164 मामले

Posted on: Fri, 23, Dec 2022 10:39 AM (IST)
कोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की बैठक आज, देश में 164 मामले

नेशनल डेस्कः भारत में कोरोना फिर डरोन लगा है। बढ़ते खतरों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दोपहर 3 बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में कोविड की स्थिति और तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे सकती है, लेकिन उसे अनिवार्य नहीं करेगी।

आंकड़ों की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 164 नए केस सामने आए हैं, इनमे 9 लोगों की मौत हो गई। जिसमे 2 मौतें महाराष्ट्र और एक मौत दिल्ली में हुई, बाकी की 6 मौतें केरल में हुई हैं, जो पहले का डेटा है और अभी सामने आया है। भारत में कोरोना के कुल 4,46,77,903 मामले हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 5,31,925 हो चुकी है। वहीं, 4,41,30,223 लोग ठीक हुए हैं। उत्तर प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना और सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है। आप सतर्क रहें और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनायें रखें।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान