• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

दिल्ली नगर निगम चुनाव में नोटा पर मेहरबान थे मतदाता

Posted on: Thu, 08, Dec 2022 11:00 AM (IST)
दिल्ली नगर निगम चुनाव में नोटा पर मेहरबान थे मतदाता

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम के चुनाव में इस बार मतदाता नोटा पर मेहरबान थे। 250 वॉर्डों में हुए चुनाव में 57,545 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया जो कुल मतों का 0.78 प्रतिशत रहा। यहां आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भाजपा 104 सीटें, कांग्रेस 9 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 पर जीत दर्ज की।

दिलचस्प बात यह रही कि इस बार दिल्ली की जनता ने ’उपरोक्त में से कोई नहीं’ यानी नोटा पर जमकर बटन दबाया है। इस बार नोटा को 57 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपनी पहली पसंद चुना। यानी 57 हजार ऐसे मतदाता थे जिन्हें अपने वॉर्ड के प्रत्याशी पसंद नहीं थे। यही वजह है कि उन्होंने अपना मत नोटा को दिया। एमसीडी चुनाव में कुल 73,35,825 मत डाले गए। इनमें से 57,545 या कुल मतों का 0.78 प्रतिशत लोगों ने नोटा को चुना। पिछले चुनावों की तुलना में ये संख्या 8300 ज्यादा है। बता दें कि 2017 में, कुल 49,235 या 0.69 प्रतिशत वोट नोटा पर पड़े थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।