• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

फंदे से लटकते मिले पति पत्नी के शव, हत्या की आशंका

Posted on: Wed, 09, May 2018 11:35 PM (IST)
फंदे से लटकते मिले पति पत्नी के शव, हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर (रमन कुमार साहु) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के लोदियां गांव में पति पत्‍‌नी की हत्या कर घर में ही फंदे से लटका दिया गया। बुधवार की सुबह दोनों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत युवक गोलू सहनी (20) चंद्रिका सहनी का बेटा है। इसी वर्ष होली के समय पड़ोस के गांव कमलपुरा में उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए एसएसपी के आदेश पर एफएसएल की टीम को वहां भेजा गया है। आसपास के घर के लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। मृतक के घर के आसपास के लोग भी काफी भयभीत हैं। युवक का दो कमरों के फूस का घर है। उसमें दरवाजा भी नहीं है। बगल के कमरे में कुछ चूड़ियां टूटी पाई गई है। अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को साक्ष्य के रूप में फिलहाल कुछ हासिल नहीं हो सका है। परिवार के अन्य सदस्य सभी घर छोड़ कर फरार हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पहले इस बात का हल्ला उड़ा कि पति-पत्‍‌नी दोनों ने सुसाइड कर ली है। लेकिन शवों घुटने जमीन से सटे देख, हत्या का मामला उभर कर सामने आया। वहां बगल में एक चौकी रखी है। माथे से सटता हुआ उसके घर का छप्पर है। साड़ी को फंदे के रूप में इस्तेमाल किया गया है। मृत गोलू राज मिस्त्री का काम करता था। बुधवार की सुबह उसके कुछ साथी काम पर ले जाने के लिए बुलाने आए थे। उन लोगों की नजर दोनों पति-पत्‍‌नी की लाश पर पड़ी। दोनों फांसी के फंदे से लटकते देख उन लोगों के होश उड़ गए। इस दृष्य को देख वे लोग हल्ला-चिल्ला मचाने लगे।

उसके बाद पुलिस सूचना पर पहुंची। अपराधियों ने पहले गोलू के मां की हत्या की, उसके बाद बेटा-पतोह की भी हत्या कर डाला। पिछले साल जो हुई गायब अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस यह मान कर चल रही है कि उसकी हत्या किसी ने कर दी है। लेकिन शव बरामद नहीं किया जा सका। उसके पिता चंद्रिका सहनी कहीं बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।