• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Posted on: Sat, 02, Jun 2018 10:35 PM (IST)
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, केस दर्ज

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) एक वहशी युवक द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरहर गांव निवासी 11 वर्षीय बालक बीते रविवार (27 मई) को शाम करीब चार बजे अपने जानवर चराने के लिए गांव से थोड़ी दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय की ओर गया हुआ था।

जंहा उसे गांव का ही गिरीश यादव पुत्र राम उजागिर यादव बहला-फुसलाकर विद्यालय के खुले कमरे में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया तथा दुष्कर्म करने के बाद बालक से कहा कि किसी से इसके बारे में मत बताना नहीं नहीं तो तुमको बहुत मरूँगा। बालक ने मारपीट के डर से अपने घर पर भी दुष्कर्म की घटना के बारे में नहीं बताया 6 दिन बीत जाने के बाद शुक्रवार को बालक अपने परिजनों से दुष्कर्म होने की घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित युवक के पिता ने कुमारगंज थाने पहुंचकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कुमारगंज पुलिस ने आइपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी कुमारगंज श्रीनिवास पांडे ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।