• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

एआरटीओ कौशाम्बी ने लगाया झाड़ू

Posted on: Thu, 23, Mar 2017 11:33 PM (IST)
एआरटीओ कौशाम्बी ने लगाया झाड़ू

कौशाम्बी: यूपी के नये सीएम योगी आदित्यनाथ की साफ सफाई के प्रति गंभीरता का असर कौशाम्बी में भी दिखायी दिया। गुरूवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में एआरटीओ शंकरजी सिंह ने खुद झाड़ू उठा लिया और साफ सफाई करने लगे। उनके हाथ में झाडू देखकर मातहत कैसे मानते। कुछ ही देर में सभी ने एआरटीओ का साथ दिया।

देखते देखते आफिस चकाचक हो गया। इतना ही नही एआरटीओ ने साफ सफाई के बाद दफ्तर के सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। कहा इसे एक दिन नही बल्कि हमेशा के लिये अपनी दिनचर्या में शामिल करने को कहा। बाद मे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कार्यालय परिसर में 25 पौधों का रोपड़ किया गया। सभी कार्यालय कर्मियों के साथ जन मानस ने भी अपनी पूरी सहभागिता दिया। मुन्नीलाल, राजेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, अतुल जायसवाल, लाल चंद, राजेश कुमार मान सिंह कुशवाहा, रंजन दिवेदी, विजय तिवारी, नदीम, मेहँदी, सोनू,वंदना, आदि की उपस्थिति रही। आपको बता दें डा0 शंकरजी सिंह संवेदनशील अफसरों में अपनी पहचान रखते हैं। साहित्य में भी उनकी अभिरूचि किसी से छिपी नही हैं। वे अब तक कई पुस्तकों और कविताओं की रचना कर चुके हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।