• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कानपुर में विधायक की बहन से लूट

Posted on: Tue, 28, Feb 2017 9:06 AM (IST)
कानपुर में विधायक की बहन से लूट

कानपुर: कल्यानपुर विधानसभा से सपा विधायक सतीश निगम की बहन से बाइकसवारों द्वारा लूटपाट का मामला सामने आया है। बहन से तमंचे के बल पर पल्सर सवार लूटेरे चेन लूट कर फरार हो गए। बाइक पर पीछे बैठे लूटेरे को महिला ने पकड़ लिया तो लूटेरे उससे हाथापाई पर आमादा हो गये। तभी महिला ने एक लूटेरे के सिर पर्र इंट से वार कर दिया। जवाब में लूटेरों ने महिला के सिर पर कट्टे के बट से वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने जब लूटेरों पर पत्थर फेंके तो वे फायरिंग करते हुये भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

नौबस्ता थाना क्षेत्र के पशुपति नगर में रहने वाले अवध किशोर निगम एसआई के पद से दो साल पहले रिटायर्ड हो चुके हैं। परिवार में पत्नी शोभा निगम (53) व बेटे आयुष (29) के साथ रहते है। शाम के वक्त शोभा से पल्सर सवार तीन लूटेरे आये और पीछे से सोने की चेन तोड़ कर भागने लगे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।