• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शादी के मंडप से सीधे मतदान केन्द्र पहुंची दुल्हन

Posted on: Sun, 12, Feb 2017 9:36 AM (IST)
शादी के मंडप से सीधे मतदान केन्द्र पहुंची दुल्हन

आगरा: आगरा की एक दुल्हन ने ऐसी मिसाल पेश की है जो देश भर के लोगों के लिये नसीहत बन सकती है। मतदान के पहला चरण में एक दुल्हन शादी के मंडप से उठकर सीधे मतदान केंद्र पंहुची। जंहा उसने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दुल्हन लोगों के लिए मिसाल बनी जिसने विदाई से पहले वोट देने का फैसला किया।

आवास विकास सेक्टर 7 की रहने वाली श्वेता कुशवाह पुत्री प्रेम किशोर की शुक्रवार रात आवास विकास के एक गेस्ट हाउस में शादी थी। शनिवार सुबह श्वेता ने विदाई से पहले वोट देने की इच्छा जताई। शादी के बाद विदाई से ऐन वक्त पहले जब बेटी ने यह इच्छा जाहिर की, तो परिजनों को कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने तुरंत दूल्हे अभिनव और उसके परिजनों से बात की, तो परिजन तुरन्त तैयार हो गए। दुल्हन की इस समझ की पूरे आगरा में चर्चा हो रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।