• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

काॅम्बिंग कर दिलाया भरोसा, बंटी विश्वास पर्चियां

Posted on: Sat, 02, Apr 2016 7:32 PM (IST)
काॅम्बिंग कर दिलाया भरोसा, बंटी विश्वास पर्चियां

चंदौली: अपर पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली के आदेशानुसार 04 अप्रैल को थानाध्यक्ष नौगढ के नेतृत्व मे जिला पुलिस ,पीएसी तथा सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चन्दौली के नक्सल प्रभावित थाना नौगढ के लाहुरी कला तथा समलोटवा पहाडी के जंगलों में काम्बिंग व डिमांट्रेशन किया गया। थानाध्यक्ष चकरघट्टा के नेतृत्व में मझगाई के जंगलों में काम्बिंग की गयी। पुलिस द्वारा वहाँ के निवासियों को किसी भी प्रकार की नक्सल से सम्बंधित कोई जानकारी या सूचना प्राप्त होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया। साथ ही साथ पुलिस अधिकारियो के नम्बर लिखित विश्वास पर्ची भी दिए गए और उन्हे इस बात का भरोसा दिया गया कि पुलिस सदैव आप सबकी सुरक्षा एवं सहयोग हेतु तत्पर है तथा आपकी सभी परेशानियों का समाधान किया जायेगा। पुलिस की काॅम्बिंग से जनता का भरोसा मजबूत हुआ और लोगों ने सहयोग का आश्वासन भी दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।