• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चाकू मारकर महिला से लूट

Posted on: Thu, 31, Mar 2016 9:19 PM (IST)
चाकू मारकर महिला से लूट

कानपुर: ग्रामीण इलाके घाटमपुर में ट्रेन से उतरकर बस स्टेशन जा रही एक अकेली महिला को दोपहर 2 लुटेरो ने चाकू मार कर लूट लिया और फरार हो गए। महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब महिला को लूटा गया तो आसपास काफी लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नही की।

एस.पी. ग्रामीण तिवारी ने बताया कि कानपुर देहात जिले की रहने वाली रिजवाना दोपहर घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर उतरी और पैदल ही बस स्टैंड जाने लगी जहां से उसे अपने घर जाना था। तभी अचानक मोटरसाईकिल सवार 2 युवक उसके पास आए और उसे चाकू मार दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। उसके बाद इन युवको ने महिला का पर्स, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली।

पर्स में करीब 10 हजार रूपए थे। उसके बाद युवक घटनास्थल से फरार हो गए। बाद में आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस महिला को लेकर अस्पताल गई लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।