• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

प्याज की माला पहन सदन पहुंचे विधायक

Posted on: Thu, 28, Nov 2019 9:18 AM (IST)
प्याज की माला पहन सदन पहुंचे विधायक

पटनाः विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को राजद और कांग्रेस के कई विधायक और विधान परिषद सदस्य प्याज की माला पहनकर सदन पहुंचे। विधायकों ने कहा कि आज प्याज का रेट आसमान छू रहा है। गरीब की थाली से प्याज गायब है। सरकार की कृषि नीति फेल हो गई है। दूसरी ओर विपक्ष ने सदन में सरकार को महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन के बाहर भी विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।