रायबरेली में विधायक अदिति सिंह कांग्रेसी मांग रहे इस्तीफा
रायबरेलीः (आकाश अग्निहोत्री) बापू की जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस विधायक आदिति सिंह के शामिल होने के बाद अब पार्टी ने नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। पूछा गया है कि जब पार्टी ने विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार किया था तब आप उसमें शामिल क्यों हुईं। इस बीच अदिति सिंह का अब उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है।
विधानसभा में कांग्रेस के नेता अजय कुमार लल्लू की ओर से अदिति को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जब पार्टी की तरफ व्हीप जारी किया गया था तो आपने इसका उल्लंघन क्यों किया। यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। आप अपना स्पष्टीकरण दो दिन के भीतर दें अन्यथा पार्टी विरेधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का अब उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेसियों ने तिलक भवन कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने अदिति का विरोध विरोध किया और उनके इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वी के शुक्ला ने पार्टी स मांग की है कि तत्काल प्रभाव से कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह को निष्कासित कर दिया जाए।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। वाई श्रेणी सुरक्षा को लेकर अदिति ने कहा कि मैं सिक्योरिटी की मांग तब से कर रही हूं। शासन-प्रशासन को मैने लेटर लिखा और कोर्ट में भी हम इसके लिए गए थे। मेरे पिता जी ख़त्म हुए थे तो हमने मुख्यमंत्री से मांग किया था की मेरी सिक्योरिटी का आप ख्याल रखें। उन्होंने आगे कहा, ’’मैं सदन में गई वो इसलिए के गांधी जी की 150 वीं जयंती थी और इस पर स्पेशल सत्र बुलाया गया। इसमें यूनाइटेड नेशनल की ओर 2030 तक विकास के मुद्दे पर चर्चा होनी थी। इसमें मैने विकास के मुद्दे पर और अपने शहर और क्षेत्र के मुद्दे पर चर्चा की। इसमें मैने क्या ग़लत किया मेरे समझ में नहीं आता।’’
मुख्यमंत्री से मुलाक़ात पर उन्होंने कहा कि मई में मेरी गाड़ी पर जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा हमला कराया गया था। मैं सिक्योरिटी की मांग तब से कर रही हूं। शासन-प्रशासन को मैने लेटर लिखा और कोर्ट में भी हम इसके लिए गए थे। मेरे पिता जी ख़त्म हुए थे तो हमने मुख्यमंत्री से मांग किया था की मेरी सिक्योरिटी का आप ख्याल रखें। सिक्योरिटी आज आ गई है इसकी चर्चा पहले से चल रही थी। दरअसल, बागी तेवर अपना रहीं कांग्रेस की रायबरेली जिले की विधायक अदिति सिंह को उत्तर प्रदेश की सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। उन्होंने पार्टी के निर्देश की अवहेलना कर राज्य विधानसभा के गांधी जयंती पर विशेष सत्र में भाग लिया। पार्टी ने विधायकों को इस सत्र से दूर रहने को कहा था। इसके अलावा अदिति सिंह प्रियंका गांधी की पदयात्रा में भी शामिल नहीं हुईं।