• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

मंत्री के बेटे की मौत, श्रद्धांजलियों का तांता

Posted on: Wed, 26, Jun 2019 3:59 PM (IST)
मंत्री के बेटे की मौत, श्रद्धांजलियों का तांता

गूलरभोज, उत्तराखण्डः (सूचना विभाग) कल देर रात्रि राज्य के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के छोटे पुत्र अंकुर पाण्डेय देर शाम गूलरभोज संतोष नगर से पारिवारिक मित्र की शादी समारोह के लिए गोरखपुर जा रहे थे। उनके दोस्त मुन्ना गिरी और पिंकू यादव भी साथ थे।

बरेली के फरीदपुर के समीप रात्रि लगभग 2ः00 बजे ट्रक और कार की भीड़ंत होने से उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना में अंकुर पाण्डेय और मुन्ना गिरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पिकू यादव की उपचार के दोरान मृत्यु हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही जनपद में शोक की लहर फैलने पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय के गदरपुर स्थित गूलरभोज आवास पर लोगो का आना शुरू हुआ।

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजली देते हुए शोक संतृप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। वहीं कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या, मेंयर रामपाल सिंह प्रदेश के पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, तिलकराज बेहड़ के साथ ही जिलाधिकारी डॉ0 नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दर जीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्रकाण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान आदि ने श्रद्धांजली दी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।