• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

स्वास्थ्य मंत्रालय का 100 दिनों का एक्शन प्लान तैयार

Posted on: Sun, 02, Jun 2019 6:49 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्रालय का 100 दिनों का एक्शन प्लान तैयार

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात की। श्री चौबे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव सहित सभी आला अधिकारी मौजूद थे। मंत्रालय ने 100 दिन के एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।

अधिकारियों ने बिंदुवार जानकारी केंद्रीय मंत्रियों को दी। मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों एवं जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। सभी प्रमुख कार्यक्रमों को गति देने सहित प्राथमिकताएं तय की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा। इसे लेकर कई ठोस कदम उठाए गए हैं। भारत के प्रत्येक नागरिक स्वस्थ हो। स्वास्थ्य के प्रति सभी संवेदनशील बने। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सभी को मिले। इसके लिए हम सभी कृत संकल्पित है। भारत आयुष्मान हो, स्वस्थ हो इसके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।

अधिकारियों के साथ बैठक में सभी बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत का जो तोहफा देशवासियों को दिया है इसकी बदौलत बड़ी संख्या में जरूरतमंदों का बेहतर इलाज संभव हुआ है। अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनों के इलाज के लिए जेवर जेवरात खेत खलिहान आदि नहीं बेचना पड़ता है। आयुष्मान भारत योजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने और उसकी चुनौतियों पर भी बैठक पर चर्चा की गई। कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं भव्य युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन रेडक्रास दिवस के पर डीएम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साझा की खुशियां डीएम ने दिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव कराने का निर्देश जाति धर्म की राजनीति नही करती कांग्रेस- ज्ञानेन्द्र भारत के इतिहास में अमर हैं महाराणा प्रताप Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़ DELHI - New Delhi: तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत