• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

पूरे दिन चला नदी का सफाई का अभियान

Posted on: Mon, 14, Jan 2019 10:45 AM (IST)
पूरे दिन चला नदी का सफाई का अभियान

दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर बंगालः (लक्ष्मी शर्मा) दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में आत्रेम नदी की साफ सफाई की गई। शहर के बुद्धिजीवी नागरिकों ने इस अभियान में बढ़चढकर हिस्सा लिया। नदी पूरी तरह से गंदगी और कचरे से भरी पड़ी है। बुद्धिजीवियों ने बताया कि एक समय में यह नदी इतनी विशाल हुआ करती थी की इसमें उतरते हुए भी डर लगता था। बड़ी बड़ी नौकाओं से मछली व्यवसाय किया जाता था। नदी की गहराई बहुत ज्यादा थी पर धीरे धीरे यह कचरा और गंदगी का अंबार बन गई। अभियान में जुटे प्रबुद्धजनों ने कहा नदिया हमारी धरोहर हैं माता है। नदियां भारतीय सभ्यता की प्रतीक हैं। इन्हें बचाकर रखना होगा, ये तभी संभव होगा जब नदियां अविरल बहती रहें। प्रवीण नागरिक मृदुल जी ने बताया कि कि हमारी कोशिश है हम अपनी इस ऐतिहासिक नदी उसका नाम भी ऐतिहासिक है आत्रेम इसे साफ रखें और लोगों से अपील करते हैं कि वह अपना कर्तव्य समझ नदी की असली छवि पुनः वापस लाने में सहायता करें। बालूरघाट में सुबह से ही नदी की सफाई का कार्य शुरू हुआ और शाम तक चला। सभी ने बताया कि यह एक मुहिम है और आगे भी जारी रहेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।