महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में आभार यात्रा
महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में आभार यात्रा
प्रयागराज (एस पी त्रिपाठी) यूनेस्को की अमूर्त धरोहर सूची में शामिल कुंभ 2019 महाशिवरात्रि पर्व के स्नान के साथ संपन्न हो चुका है। इस प्रयागराज कुंभ में पहली बार 13 मान्यता प्राप्त वैष्णव, बैरागी व उदासीन अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़े ने नए कीर्तिमान गढ़े। मंगलवार को किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर पंडित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में शाही अंदाज में प्रयागवासियों के सम्मान में आभार यात्रा निकाली गई। देवत्व यात्रा की भांति आभार यात्रा में गाजे-बाजे संग करीब एक हजार किन्नर संन्यासी शामिल हुए। जगह-जगह संन्यासियों का अभिनंदन किया गया। यात्रा के जरिये किन्नरों ने कुंभ के सफलता के लिये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।