• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गोरखपुर में 75 वर्ष की विधवा संग गैंगरेप

Posted on: Sun, 07, Apr 2024 7:41 AM (IST)
गोरखपुर में 75 वर्ष की विधवा संग गैंगरेप

गोरखपुर, उ.प्र.। गृहमंत्री ने उत्तर प्रदेश की जनसभाओं में कहा था यहां योगी जी की सरकार है, आधी रात में महिलायें गहने लादकर घर से बाहर निर्भक होकर निकल सकती हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हैवानियत भी शरमा जायेगी। यहां एक 75 साल की विधवा महिला को उसी के गांव के दो युवकों ने पहले जान से मारने की कोशिश कर और फिर उसके साथ गैंगरेप किया।

यह घटना उस वक्त हुई, जब बीते गुरुवार की रात महिला अपने घर के बाहर झोपड़ी में सोई हुई थी। घटना चौरीचौरा इलाके की है। महिला का आरोप है कि दो युवक देर रात उसकी झोपड़ी में घुस गए और गला दबाकर उसे मारने की कोशिश करने लगे। जान बख्सने के बदले दोनों ने महिला संग गैंगरेप किया। जब महिला ने शोर मचाया तो दोनों वहां से भाग निकले। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस दोनों आरोपी झिनक और रघुवंशी के खिलाफ रेप और हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

महिला ने शिकायती पत्र में लिखा है, उसके पति की काफी साल पहले मौत हो चुकी है। गुरुवार की देर रात वो अपने झोपड़ी में सोई हुई थी। तभी गांव के दो झिनक और रघुवंशी अचानक झोपड़ी में घुस गए और वारदात कां अंजाम दिया। महिला ने गिड़गिड़ाते हुए अपनी जान की सलामति मांगी तो दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला उनके सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन दोनों ने उनकी एक नही सुनी। इसके बाद जब महिला ने शोर मचाया तो दोनों वहां से भाग निकले। फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव के ही झिनक और रघुवंशी के खिलाफ गैंगरेप और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बसती में ट्रक बस की भिड़न्त, इलाज में लापरवाही का आरोप Lucknow: हार से पहले अमेठी में भाजपाइयों का तांडव, कांग्रेस की दर्जनों गाड़ियां तोड़ी