• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बस्ती में किशोरी ने नदी में लगाई छलांग

Posted on: Wed, 27, Mar 2024 1:04 PM (IST)
बस्ती में किशोरी ने नदी में लगाई छलांग

बस्ती, 27 मार्च (संजय कुमार यादव)। जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के कुआनों मनोरमा नदी के पुल से बुधवार की सुबह एक किशोरी नें दिन में करीब 9 बजे नदी में छलांग लगा दिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी के शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पानी में कूदने से हुई आवाज़ सुनकर आसपास के दुकानदार व ग्रामीण पुल पर पहुंच गए। लालगंज पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे लालगंज चैकी प्रभारी रामभवन प्रजापति व उनकी टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दिया, 20 मिनट में ही स्थानीय गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया। इसी बीच हमराहियों के साथ पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड शव की शिनाख्त में जुट गए। शव की पहचान इसी थाना क्षेत्र के हथियांव कला निवासी रिंकू निषाद की 15 वर्षीय पुत्री हेमंती के रूप में हुई। लालगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया तथा जांच में जुट गई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया