• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विश्व हिन्दू महासंघ ने बनाया भाजपा प्रत्याशी के जीत की रणनीति

Posted on: Mon, 18, Mar 2024 9:25 AM (IST)
विश्व हिन्दू महासंघ ने बनाया भाजपा प्रत्याशी के जीत की रणनीति

बस्ती। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के मालवीय रोड स्थित चुनाव कार्यालय पर सांसद एवं पार्टी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के साथ विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव में दायित्वों के निर्धारण और बूथवार योगदान एवं तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।

सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने बैठक में केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही कहा कि पिछले 500 वर्षो से लम्बित श्री अयोध्याधाम में भव्य श्रीराम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकार्पण किया। विश्व हिन्दू महासंघ लम्बे समय से इसकी मांग कर रहा था। बैठक में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि महासंघ पूरी निष्ठा से चुनाव में हिन्दुत्व को मजबूत करने के लिये भाजपा के साथ है। महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता घोषणा के साथ ही भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये जुट गये हैं। बैठक में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह राणा, अभिनंदन तिवारी, अजय मिश्रा, बिन्द गोपाल त्रिपाठी, परमानन्द गुप्ता, अमरजीत सिंह, पलटू राम, विपिन सिंह, के साथ ही महासंघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।