• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पत्नी ने सोते समय पति का गला रेतकर की हत्या

Posted on: Fri, 14, Apr 2023 10:11 AM (IST)
पत्नी ने सोते समय पति का गला रेतकर की हत्या

गोरखपुर, उ.प्र.। सौतेली बेटी की शादी का विरोध कर रही थी, रीता, पति नही माना तो उसने रात में सोते समय गला रेतकर पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद महिला ने खुद ही शोर मचाकर घरवालों को जगाया और कहा कि रमेश ने अपना गला रेत लिया। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हंसिया भी बरामद कर लिया।

पता चला कि हत्या से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रमेश की पहली पत्नी का देहान्त हो चुका था। रीता रमेश की दूसरी पत्नी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेज दिया। घटना बांसगांव के महिलवार गांव में बुधवार देर रात की है। रमेश मौर्य और उसकी दूसरी पत्नी रीना में पारिवारिक कलह को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। रमेश पंजाब में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। फरवरी 2023 में वह गांव आया था।

रमेश के पिता गुलाब मौर्य ने बताया, ’’रमेश की पहली पत्नी गिरजा देवी की 20 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद रमेश की शादी रीता से हुई। रीता से एक बेटा समीर (17) है। जबकि पहली पत्नी गिरजा से दो बेटियां और एक बेटा है। पहली पत्नी की बड़ी बे​टी सुप्रिया की शादी तय थी। रमेश शादी की तैयारी बड़ी धूमधाम से कर रहा था। मगर रीता इसका विरोध कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे दूसरी पत्नी रीता देवी (42) ने हंसिया से रमेश का गला रेत दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।