• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

बिपोरजाँय तूफान का जिले मे नही रहा कोई असर

Posted on: Thu, 15, Jun 2023 8:59 AM (IST)
बिपोरजाँय तूफान का जिले मे नही रहा कोई असर

गुजरात डेस्कः (बीके पाण्डेय) अरब सागर में से उठे खतरनाक माने जाने वाले बिपोरजाँय चक्रवाती तूफान का भरुच जिले में कोई असर नही देखा जा रहा है। बुधवार की सुबह व दोपहर के समय शहरी इलाके के साथ विविध स्थानों पर हल्की बरसात हुई। दिन भर आकाश में बादलों की आवाजाही बनी रही। हल्की बरसात होने से लोग उमस से परेशान रहे। हवा की गति भी बुधवार को तीस किमी प्रति घंटे से ज्यादा की नही रही। एहतियात के रुप में जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। चक्रवात के पंद्रह जून को सौराष्ट्र के जखो बंदरगाह के पास टकराने की संभावना व्यक्त की गई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।