• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में साधू ने बांके से काट लिया हाथ का पंजा, अस्पताल में भर्ती

Posted on: Mon, 03, Oct 2022 2:57 PM (IST)
अयोध्या में साधू ने बांके से काट लिया हाथ का पंजा, अस्पताल में भर्ती

अयोध्या, ब्यूरो (प्रभाकर चौरसिया) अयोध्या के सरयू तट पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुल रूप से बिहार के रहने वाले एक 50 वर्षीय साधु ने अपने हाथ का पंजा बांके से काट कर चढ़ा दिया है। इससे पहले साधु ने पीला वस्त्र पहना और पूजा भी की। साधु की माने तो वह बिहार सरकार से नाराज है। उसने सीएम नीतीश से मिलकर भ्रष्टाचार नियंत्रित करने की मांग की थी। साधु का इलाज श्रीराम हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना को देखकर घाट पर मौजूद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस साधु को श्रीराम अस्पताल ले गई। साथ में उनका कटा हुआ पंजा भी ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उनका ट्रीटमेंट शुरू किया। पूछताछ में साधु ने अपना नाम विमल कुमार बताया है। वह बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। साधु विमल कुमार का कहना है कि वह बिहार सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान है।

इसके विरोध में 15 मार्च 2022 को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिलकर उसने इस पर काबू करने की मांग की थी। सीएम को 60 दिन का समय भी दिया था। इसके बाद वह जून में भी मिला था। उसकी बातों को सुना नहीं गया। समय बीत जाने पर भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उसे ऐसा करना पड़ा। अयोध्या पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के तंत्र मंत्र से भी जुड़े होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।