• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ऊर्जा संरक्षण को लेकर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted on: Sat, 02, Jul 2022 9:36 AM (IST)
ऊर्जा संरक्षण को लेकर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

संत कबीर नगर, 01 जुलाई। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, बगही पर उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण पर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह, प्रोजेक्ट ऑफीसर उत्तर प्रदेश नेडा, प्रभाकर झा तथा केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संदीप कश्यप, डॉक्टर आर बी सिंह, डॉ तरुण कुमार, डॉ देवेश कुमार डॉ रत्नाकर पांडे एवं डॉ सतीश चक्रवर्ती उपस्थित रहे।

क्षेत्र के 112 प्रगतिशील पुरूष, महिला कृषकों ने कृषि में ऊर्जा संरक्षण विषय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह कृषि के क्षेत्र में ऊर्जा, श्रम का उचित उपयोग, संरक्षण करते हुए कम लागत में अधिक लाभ कृषक भाई कैसे प्राप्त करें इसकी जानकारी दी। प्रोजेक्ट ऑफिसर यूपी नेडा प्रभाकर झा ने सोलर ऊर्जा, बिजली चालित यंत्रो में स्टार रेटिंग, सिंचाई के पम्प कृषि में सिंचाई में प्रयुक्त होने वाले यंत्र आदि के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों को दी। डॉक्टर आर बी सिंह ने कृषि में सौर ऊर्जा का प्रयोग कैसे करें, सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें एवं कम लागत में अधिक उत्पादन कैसे प्राप्त करें विषय पर प्रकाश डाला।

डॉ देवेश कुमार ने धान की सीधी बुवाई के यंत्रों और उनके लाभ तथा कृषि में प्रयोग होने वाले सिंचाई, जुताई पम्पसेट प्रयोग तथा उनके रख रखाव के बारे में जानकारी दी। डॉ तरुण कुमार ने उद्यान एवं वानिकी के साथ खरीफ़ में सब्जियों की खेती पर प्रकाश डाला। डॉ. संदीप कश्यप ने कृषि के क्षेत्र में पशुपालन के बढ़ने महत्व एवं वैकल्पिक ऊर्जा की जानकारी दी। डॉ रत्नाकर पांडे ने खरीद में धान तिलहन, दलहन फसलों की खेती कैसे करें पर कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ आर वी सिंह ने किया एवं अंत मे आये हुए अतिथियो एवं कृषकों को धन्यवाद ज्ञापन डॉ सतीश चक्रवर्ती ने किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी