• Subscribe Us

logo
25 मई 2024
25 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

वाराणसी कोरोना अपडेट, कुल संख्या पहुंची 182

Posted on: Sun, 31, May 2020 11:04 PM (IST)
वाराणसी कोरोना अपडेट, कुल संख्या पहुंची 182

वाराणसीः आज वाराणसी में 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। मरीजों में 3 पुलिसकर्मी, 1 महिला साड़ी व्यापारी एवं 10 प्रवासी नागरिक हैं। 10 प्रवासी मरीजों में एक 60 वर्षीय मरीज उमरहा बराई थाना चौबेपुर का निवासी है, जो मुंबई से कार द्वारा उमरहा बराई हॉटस्पॉट से पूर्व में पॉजिटिव आए मरीज के साथ वाराणसी वापस आया था। 30 वर्षीय दूसरी मरीज हीरामनपुर थाना फूलपुर की निवासी है।

हीरामनपुर हॉटस्पॉट से पूर्व में पॉजिटिव हुए मरीज की पत्नी है। मुंबई से उसके साथ कार द्वारा वाराणसी वापस आई थी। 42 वर्षीय तीसरा मरीज ग्राम मोकलपुर थाना चौबेपुर का रहने वाला है। मुंबई में यह एक डेयरी में काम करता था समोकलपुर हॉटस्पॉट से पूर्व में पॉजिटिव हुए मरीज के साथ मुंबई से वाराणसी वापस आया था। 30 वर्षीय चौथा मरीज ग्राम छीतमपुर थाना चौबेपुर का निवासी है। सूरत से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। सूरत में पावर लूम चलाता था। 23 वर्षीय पांचवा मरीज अमीलो थाना बड़ागांव का रहने वाला है स मुंबई से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। मुंबई में नौकरी करता था। 48 वर्षीय छठा मरीज ग्राम सराय टिकरी थाना चौबेपुर का रहने वाला है।

भरतपुर में सब्जी का व्यापार करता था। ट्रक द्वारा भरतपुर राजस्थान से वाराणसी वापस आया। 36 वर्षीय सातवां मरीज न्यू कॉलोनी सोएपुर थाना कैंट का रहने वाला है। 25 मई को दिल्ली से फ्लाइट द्वारा वाराणसी वापस आया। 32 वर्षीय आठवीं मरीज ग्राम रतनपुर थाना बड़ागांव की रहने वाली है मुंबई से ट्रेन से वापस आई। 35 वर्षीय 9जी मरीज ग्राम रतनपुर थाना बड़ागांव का रहने वाला हैस मुंबई से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। मुंबई में यह एक व्यापारी है। 27 वर्षीय दसवां मरीज ग्राम हरिहरपुर थाना जनसा का रहने वाला है। मुंबई से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया स मुंबई में यह मरीज कैमरामैन का काम करता था।

40 वर्षीय 11 वीं मरीज 6 मुहानी थाना जैतपुरा की रहने वाली है। वाराणसी की यह एक साड़ी व्यापारी है। अवशेष तीन मरीज पूर्व में पॉजिटिव आए सीओ सदर के हमराही की कांटेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित हैं। तीनों मरीज पुलिस लाइन की बैरक नंबर 8 में रहते थे। वर्तमान में यह शिवपुर सीएससी में क्वॉरेंटाइन है, जिनको तत्काल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 1 एवं ईएसआईसी चिकित्सालय में भर्ती 5 कुल 6 मरीजों के फॉलो अप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। स्वस्थ हुए मरीजों का संबंध प्रेमचंद नगर, गरखड़ा, जगदीशपुर, हरिभानपुर, सूजाबाद एवं पहाड़पुर हॉटस्पॉट से है।

इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 182 हो गई है। 117 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 61 है। छीतमपुर थाना चौबेपुर, अमीलो थाना बड़ागांव, सराय टिकरी थाना चौबेपुर, सोएपुर थाना कैंट, रतनपुर थाना बड़ागांव, हरिहरपुर थाना जनसा एवं 6-मुहानी थाना जैतपुरा नए हॉटस्पॉट बनेंगे। इस प्रकार जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 92 हो गई है ,28 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं सवर्तमान में एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 64 है, जिसमें से 24 ऑरेंज जोन में एवं 40 रेड जोन में है। जनपद में आज कुल 101 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 5735 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 368 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 5185 नेगेटिव एवं 182 पॉजिटिव हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: लोकसभा चुनाव के 6 वें चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान जारी