• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

थानाध्यक्ष ने की महिला से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

Posted on: Tue, 30, Jun 2020 9:08 PM (IST)
थानाध्यक्ष ने की महिला से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

देवरिया (ब्यूरो ओपी श्रीवास्तव) प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप तो आए दिन लगते हैं लेकिन अब थाने पर फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी के भी आरोप लग रहे हैं। इस सम्बन्ध में वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने बताया कि निशा चौहान पुत्री रामसुरेश चौहान ग्राम अमवा तिवारी, थाना भटनी जिला देवरिया ने अवगत कराया कि 25 जून को समय करीब 12.00 बजे वह अपने मां के साथ थाना भटनी पर प्रार्थना पत्र लेकर आयी थी। प्रभारी निरीक्षक भटनी भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। वह और उसकी मां अपना प्रार्थना पत्र लेकर कार्यालय में प्रवेश किये तथा अपने भूमि विवाद से प्रभारी निरीक्षक को बताने लगे।

कुछ समय पश्चात् प्रभारी निरीक्षक भटनी भीष्मपाल सिंह यादव के द्वारा बैठने के लिए कहने पर मां बेटी वहां रखी कुर्सियों पर बैठ गयीं। भूमि विवाद के संबंध में बात करते-करते प्रभारी निरीक्षक भटनी द्वारा अश्लील हरकतें की गईं,। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इसका वीडियो उक्त लड़की ने बना लिया। इस संबंध में थाना भटनी पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना करायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी निरीक्षक भीष्मपाल सिंह यादव पूर्व से ही एक अन्य प्रकरण में निलम्बित चल रहा हैं। उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करायी जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: सड़क हादसे में श्रीवास्तव परिवार के दो लोगों की मौत DELHI - New Delhi: याचिका खारिज, नही होगा 100 प्रतिशत वीवीपैट की पर्चियों का मिलान