• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

प्यारी बिंदू में महत्वाकांक्षी भूमिका में दिखेंगी परिणीति

Posted on: Mon, 15, Feb 2016 12:38 PM (IST)
प्यारी बिंदू में महत्वाकांक्षी भूमिका में दिखेंगी परिणीति

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, अटकलें तो लगती रही रहती हैं। बेशक मैं फिल्में नहीं कर रही थी लेकिन मैं कई गई नहीं थी। मैं बहुत सारे इवेंट्स में हिस्सा ले रही थी। परिणीति को बड़े पर्दे पर आने वाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदु में देखा जाएगा। यह अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित होगी। उन्हें मनीष शर्मा के प्रोडक्शन में एक महत्वाकांक्षी एक्ट्रेस की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में आयुष्मान खुराना भी प्रमुख भूमिका में हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह बायोपिक में अभिनय करना पसंद करेंगी? परिणीति ने मुंबई से फोन पर बताया, बिल्कुल, मैं बायोपिक का हिस्सा बनना पसंद करूंगी। यह अच्छा विचार है और व्यक्ति प्रेरणादायक हैं, मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी। मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा है कि मैं किसका किरदार निभाना चाहूंगी। अगर मैं यह सोच सकती तो मैं लेखक होती।

परिणीति ने बताया कि वह अपने लिए अच्छा और अच्छा प्रस्ताव आने का इंतजार कर रही हैं। परिणीति ने बॉलीवुड में 2011 में आई फिल्म लेडिस वर्सेस रिकी बहल से अपने करियर की शुरुआत की थी।

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।