दुष्कर्म के प्रयास में दो पर केस
लालगंज-प्रतापगढ़ (चंदन विश्वकर्मा): कोतवाली लालगंज इलाके के गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीडि़ता द्वारा दी गई तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासिनी विवाहिता बीते 28 अक्टूबर की सुबह शौंच को गई थी। आरोप है कि बदनियती से दो लोगों द्वारा उसे जबरन झाड़ी में घसीट लिया गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विवाहिता के शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख आरोपी गाली देते व जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को कोतवाली लालगंज के घरौरा गांव निवासी कलीम पुत्र नफीस व आजाद पुत्र मंशीरजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।