• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

घटना का समय बदलकर अभियुक्तों को बचाने की कोशिश

Posted on: Thu, 05, Sep 2019 7:40 AM (IST)
घटना का समय बदलकर अभियुक्तों को बचाने की कोशिश

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) अजब उत्तर प्रदेश पुलिस के गजब कारनामो से शायद ही कोई वाकिफ न हो। रायबरेली पुलिस का नया कारनामा सामने आया है जिसमे सम्पूर्ण न्याय प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगमा लाजिमी है। दस दिन पहले ग्राम प्रधान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते वक्त वारदात का समय ही बदल दिया। इसे हमलावरों को बचाने की साजिश बताते हुए पीड़ित ने डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला जगतपुर के गांव कुसुमी का है। 23 अगस्त की रात लगभग 8 बजे गांव के प्रधान दीपक कुमार जिलाधिकारी के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी में लगे थे। जगतपुर बाजार से कुछ सामान खरीदकर हम गांव जा रहे थे। रास्ते में उनके वाहन पर चार लोगों ने हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागे तो उन पर ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, तब उनकी जान बच पायी। मामले की सूचना यूपी 100 को दी गई। उसके बाद कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई।

तहरीर मे घटना का समय आठ बजे दर्शाया गया था, लेकिन जगतपुर पुलिस ने घटना का समय बदलकर 7.28 बजे कर दिया। यही नहीं, इस मामले में दो लोग नामजद और दो लोग अज्ञात हैं। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने अपनी प्राण रक्षा और न्याय के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय प्रताप यादव का कहना है कि मामले में जानलेवा हमला व एससीएसटी एक्ट का मुकदमा लिखा गया है। जिसकी विवेचना सीओ कर रहे हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी आरपी शाही का कहना है कि अभी विवेचना प्रचलित है। मामले में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट