• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

पटना साहिब से शत्रुघ्न क्या, ट्रंप भी नहीं हरा पायेंगे भाजपा को

Posted on: Sun, 31, Mar 2019 9:59 PM (IST)
पटना साहिब से शत्रुघ्न क्या, ट्रंप भी नहीं हरा पायेंगे भाजपा को

पटनाः (राजेश कुमार साहू) बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाए जाने पर करारा तंज कसा है। मोदी ने कहा, मैंने पांच दिन पहले ही शत्रुघ्न जी को नसीहत दी थी कि उम्र के इस पड़ाव पर अपनी फजीहत मत कराइए लेकिन वे नहीं माने।

कांग्रेस उन्हें पटना साहिब से मैदान में उतारना चाहती है। पटना साहिब भाजपा का गढ़ है। यहां से शत्रुघ्न सिन्हा को छोड़िए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आ जाएं तो भाजपा को नहीं हरा सकते हैं। महागठबंधन पर सुशील मोदी ने कहा कि वह अब तक 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं कर पाया। 44 सीटें जीतने वाली कांग्रेस क्या सरकार बना सकती है? देश को एक मजबूत सरकार की जरूरत है जो देश का विकास भी कर सके और चीन, पाकिसान का डटकर मुकाबला भी। लालू परिवार में मचे घमासान पर सुशील मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस पार्टी में घर में ही झगड़ा हो वो देश क्या संभालेगा। दोनों भाई आपस में लड़ रहे हैं। जनता उन्हे कभी स्वीकार नहीं करेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।