• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

भाजपा नेता के घर होली मिलन की धूम

Posted on: Sun, 17, Mar 2019 7:41 PM (IST)
भाजपा नेता के घर होली मिलन की धूम

काशीपुर, उत्तराखण्डः (कुंदन शर्मा) काशीपुर में होली मिलन कार्यक्रम की धूम मची हुई है। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता के निवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर, जसपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुचे। लोगों ने एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बता दें कि प्रत्येक वर्ष भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता के निवास पर होली पर्व से पूर्व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जहां लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि होली पर्व पर लोग सभी भेदभाव को छोड़कर एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं। होली मिलन कार्यक्रम में आशीष गुप्ता ने देश की जनता से आने वाले चुनाव में जमकर मतदान करने की भी अपील की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।