• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रापर्टी विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या

Posted on: Sat, 26, Nov 2022 1:50 PM (IST)
प्रापर्टी विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या

आगराः जिले के भोगीपुरा बाजार में शनिवार को दिनदहाडे़ भाई ने प्रापर्टी विवाद को लेकर बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घर के आंगन में खड़ी बहन के सिर में गोली मारकर वह फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि लड़की भाई से प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। इसी को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ।

इसी बीच आंगन में भाई ने बहन को गोली मार दी। भोगीपुरा में घने बाजार में यतेंद्र चौधरी का मकान है। सुबह करीब साढे़ 11 बजे घर में गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर आए तो देखा कि यतेंद्र की बेटी पूनम चौधरी खून से लथपथ पड़ी है। गोलीकांड के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन