• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

राखी के त्योहार पर महिलाओं में गज़ब का उत्साह, फ्री में की यात्रा

Posted on: Thu, 11, Aug 2022 2:23 PM (IST)
राखी के त्योहार पर महिलाओं में गज़ब का उत्साह, फ्री में की यात्रा

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक माने जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों के साथ भाईयों में अपूर्व उत्साह देखने को मिला। राखी गुरुवार को मनाया जाये या फिर शुक्रवार को इस बात को लेकर बहनों में दुविधा देखी गई मगर जिले में गुरुवार की दोपहर बाद से बहनो ने भाईयों को राखी बांधने की शुरुआत की। बाजार में मिठाई व खाने पीने की दुकानों पर लोगो की भीड़ लगी रही।

बाजार दोपहर के बाद से गुलजार देखे गये। हिन्दी भाषी इलाके अंकलेश्वर में रक्षा बंधन का पर्व शुक्रवार मनाया जायेगा। पर्व को लेकर लोगो में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राखी के दिन सुबह से ही बहने अपने भाईयों के घर पर राखी व मिठाई का डिब्बा लेकर रा बांधने के लिए गई। बहनों ने भाईयों की कलाई पर अपना प्यार बांधकर भाई की लंबी उम्र की कामना की।

बदले में भाईयों ने राखी का वचन निभाने का आश्वासन दिया व बहनों को उपहार में कपड़ा, नगदी आदि प्रदान किया। दूर रहने वाली बहनों ने भाईयों को कूरियर से राखी भेज दी थी जिसे भाईयों ने अपनी कलाई पर बांधी व दूर रहने वाली बहनों को डिजिटल करेंसी के जरिए उपहार भेंट किया। पर्व को लेकर बाजार में पूरे दिन भर काफी ज्यादा चहल पहल देखने को मिली। शाम के समय होटल व रेस्टोरेंट में खाने पीने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही। लोगो ने कोरोना काल के बाद पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया।

कैदियों को बांधी राखी

गायत्री परिवार भरुच की बहनों ने भरुच सबजेल के कैदी भाईयों को रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने सजा काट रहे कैदी भाईयों के स्वास्थय के साथ वह अपराधिक हरकत छोडक़र अच्छे व उत्कृष्ट नागरिक बने ऐसी प्रार्थना ईश्वर से की। इस अवसर पर गायत्री परिवार की लता बेन टेलर,जेल इंचार्ज संजय संभाण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

महिलाओं ने की फ्री यात्रा

भरुच शहर में विविध नौ रुटों पर चलने वाली सिटी बस में गुरुवार को रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर महिलाओं से यात्रा किराया नही लिया गया। नगरपालिका के इस निर्णय से अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनों को राहत मिली।

रक्षाबंधन के दिन के लिए सिटी बस सेवा में महिलाओं को पालिका की ओर से भेंट दी गई व उनके किराया नही लिया गया। लगातार दूसरे साल महिलाओं को राखी के दिन सिटी बस में किराया नही देना पड़ा। पिछले साल पांच हजार बहनों ने सिटी बस में निःशुल्क यात्रा राखी के दिन की थी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।