• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

हल्द्वानी में बोलीं प्रियंका, पीएम के मित्रों के लिये बन रहीं नीतियां

Posted on: Sun, 13, Feb 2022 10:36 AM (IST)
हल्द्वानी में बोलीं प्रियंका, पीएम के मित्रों के लिये बन रहीं नीतियां

उत्तराखंड, ब्यूरोः विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार करने हल्द्वानी पहुंची प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि देश में वर्तमान में जो नीतियां बन रहीं हैं, वो पीएम के सिर्फ दो मित्रों के लिए है। हल्द्वानी में प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कि रोजगार देने वाली सरकारी कंपनियों को मोदी सरकार अपने उद्योगपति दोस्तों को बेचने जा रही है।

उन्होंने कहा- “एक मित्र को पोर्ट्स, एयरपोर्ट दिए जा रहे हैं, दूसरे मित्र को पेट्रोलियम क्षेत्र सौंपा जा रहा है। प्रधानमंत्री के दो मित्रों के लिए पूरे देश की नीतियां चल रही हैं, नीतियां बन रही हैं”। किसान आंदोलन को लेकर भी प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के किसानों ने एक साल तक काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष किया। तब सरकार का एक भी मंत्री या प्रधानमंत्री किसानों के पास नहीं गए। उनसे ये नहीं पूछा कि उनकी क्या समस्याएं हैं और इन्हें कैसे सुलझाया जाए? इसके बाद प्रियंका गांधी उत्तराखंड के वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भी जमकर हमला बोली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही विकास का नामों निशान नहीं है। युवाओं को एक भी रोजगार नहीं दिया। उत्तराखंड में 28 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं, क्या उनको 28 हजार युवा नहीं मिले”?




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं भव्य युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन रेडक्रास दिवस के पर डीएम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साझा की खुशियां डीएम ने दिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव कराने का निर्देश जाति धर्म की राजनीति नही करती कांग्रेस- ज्ञानेन्द्र भारत के इतिहास में अमर हैं महाराणा प्रताप Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़ DELHI - New Delhi: तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत