• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सड़क हादसे में 4 की मौत

Posted on: Mon, 14, Nov 2016 10:49 PM (IST)
सड़क हादसे में 4 की मौत

हरदोई: ट्रैक्टर पलटने से इसमें सवार चार श्रद्वालुओ की मौत हो गयी। इसमें एक बच्चा भी शामिल। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारों ने बताया कि चालक नशे में था। मामला थाना बिलग्राम क्षेत्र के सदरपुर का है जहाँ ट्रैक्टर-ट्राली से सभी लोग राजघाट गंगा स्नान की जा रहे थे कि तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरचरि में रखवा दिया। सुबह तड़के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान और 2 लोगो की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग थाना बेनीगंज क्षेत्र के प्रतापनगर के रहने वाले है। मौत ही सूचना से गाँव में हड़कंप मच गया तो वही मृतको के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसर गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।