नमक ने महिला की जान ले ली
नमक ने महिला की जान ले ली
कानपुर: उत्तर प्रदेश में अचानक फैली नमक के कमी की अफवाह ने एक महिला की जान ले ली। महिला अपने इलाके की दुकानों में नमक ढूंढ़-ढूंढ़ कर थक गई थी लेकिन उसे कहीं भी नमक नहीं मिला। इसके चक्कर में महिला अपने गांव से आधा किलोमीटर दूर कानपुर के बाकरगंज बाजार जाने के लिए दौड़ पड़ी। इसी दौरान महिला नगर निगम द्वारा खोदे 6 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। किसी तरह लोगों ने उसे निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।