• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कालेधन, भ्रष्टाचार के खात्मे के लिये नही लिया गया नोटबंदी का फैसला

Posted on: Mon, 19, Dec 2016 4:13 PM (IST)
कालेधन, भ्रष्टाचार के खात्मे के लिये नही लिया गया नोटबंदी का फैसला

जौनपुर: एक ओर जहां पीएम मोदी ने कानपुर में रैली की, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी के जौनपुर पहुंचे। मोदी ने जहां कांग्रेस पर करारा हमला बोला, वहीं राहुल भी मोदी पर पलटवार करने से नही चूके। राहुल ने नोटबंदी और मनरेगा को लेकर मोदी को घेरा। सवाल उठाया कि 15 लाख रुपये लोगों के एकाउंट में क्यों नहीं पहुंचे?

राहुल ने जैसे ही नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी को घेरा, कांग्रेस समर्थक मोदी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। राहुल ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी की मीटिंग है, इसमें मुर्दाबाद शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, उनसे राजनीतिक लड़ाई है, हम उन्होंने हरायेंगें। कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार को हटाना चाहती है। अगर एनडीए की सरकार कोई भी कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएगी तो हम पूरा सहयोग देंगे।

किन्तु 8 नबंवर का फैसला न भ्रष्टाचार के खिलाफ था न काले धन के खिलाफ। ये देश के मजदूरों, गरीबों के खिलाफ था। मोदी जी ने 99 प्रतिशत गरीबों का खून निकाल दिया। मोदी जी से देश के गरीबों ने क्या मांगा, कर्ज माफ हो, गरीबों को खाना मिले। पर मोदी जी ने हमारी बात नहीं सुनी। मैंने देश की यात्रा की और मोदी जी को बताया कि देश का किसान रो रहा है और हर रोज मर रहा है। देश के किसानों ने कर्ज माफी मांगी, बिजली मांगी और पानी मांगा, बस ये तीन चीज ही मांगी। आपने देश के अमीरों का कर्ज माफ किया पर आपने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। ये है हिंदुस्तान की सच्चाई जिसे छिपाकर भाजपा के लोग सस्ती लाकप्रियता की ढोल पीट रहे हैं। संसद में पीएम मोदी द्वारा यह कहने पर कि मनरेगा मजदूर दिन भर गढ्ढा खोदते हैं। राहुल ने तंज कसते हुये कहा मोदी जी, देश का किसान गढ्ढा नहीं खोदता, वो देश का निर्माण करता है। आप किसान, मजदूरों का अपमान करना छोड़ दीजिये।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल