• Subscribe Us

logo
25 मई 2024
25 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ऐसा हो घोषणा पत्र जिससे आगरा को भी उसका हक मिले

Posted on: Fri, 30, Sep 2016 8:19 PM (IST)
ऐसा हो घोषणा पत्र जिससे आगरा को भी उसका हक मिले

आगरा: (विष्णु गुप्ता) यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी वादों की लहर शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान यात्रा कर कर्ज माफी का वादा कर रहे हैं। तो वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फ्री में स्मार्टफोन देने की बात कही है। इन वादों से जनता पर कितना प्रभाव पड़ेगा, ये तो चुनाव के बाद ही मालूम होगा। लेकिन मीडिया टीम ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व पूर्व सासंद प्रभुदयाल कठेरिया से बात की, तो उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र ऐसा हो, जिससे आगरा को भी उसका हक मिल सके।

पूर्व सासंद प्रभुदयाल कठेरिया ने कहा कि जिले के नौ विधायक आगरा को अब तक कुछ भी नहीं दिला पाए। ऐसा ही हाल रहा, प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने वाली सरकारों का। आगरा आज तक अपने हक के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि ताजमहल जैसी विश्व प्रसिद्ध इमारत होने के बावजूद आगरा को हक नहीं मिल पा रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सड़कों पर घूमते आवारा पशुं, पानी की समस्या, बिजली कटौती जैसी कई समस्याओं से आगरा जूझ रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: लोकसभा चुनाव के 6 वें चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान जारी जानिये बस्ती मंडल में कहां कितनी हुई वोटिंग Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला की मौत मतदान केन्द्र से अचानक गायब हुईं पीठासीन अधिकारी शालिनी चतुर्वेदी, एफआईआर दर्ज Lucknow: लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस के पत्नी की हत्या