• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

जब तक धरती तब तक रहेगा आरक्षण-नीतीश

Posted on: Sat, 14, Apr 2018 8:50 PM (IST)
जब तक धरती तब तक रहेगा आरक्षण-नीतीश

पटना (इंद्र भूषण कुमार) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि धरती पर किसी की इतनी ताकत नहीं कि आरक्षण खत्म कर दे। ये बिल्कुल ही असंभव बात है। जब तक यह धरती है आरक्षण रहेगा, हम नही जानते कौन आरक्षण के बारे में क्या सोचता है और क्या बोलता है? सब लोग समझ लें आरक्षण के साथ कोई भी छेड़ छाड़ नही कर सकता। उन्होंने कहा कि हम सत्ता की चिंता नहीं करते लोगों की चिंता करते हैं। सत्ता रहे या जाए बुनियादी उसूलों से कभी समझौता ना किया ना ही करूंगा। राजद और कांग्रेस आज आरक्षण की बात करते हैं। राजद-कांग्रेस बतायें कि उन्होंने 2001 में पंचायत चुनाव में क्यों नही आरक्षण दिया? मंशा और काम करने का तरीका होना चाहिए, आज समाज के उपेक्षित लोगों को उनकी भागीदारी मिल रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।