निगमीकरण के विरोध में राजा भैया से मिले कर्मचारी
रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) एमसीएफ बचाओ सयुक्त संघर्ष सामिति ने उत्तर प्रदेश के कुंडा, प्रतापगढ़ से विधायक, एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसत्ता दल, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मुलाक़ात की और उन्हें विस्तृत रूप से निगमीकरण के खिलाफ जानकारी दी। राजा भैया ने उन्होंने कहा अगर आपकी फैक्ट्री फायदे में चल रही है तो इसका निगमीकरण नही होना चाहिए।
मुझे तो जहां तक पता है कि जो सरकारी फैक्ट्री घाटे में होती है उसका निगमीकरण किया जाता है अगर आपकी फैक्ट्री फायदे में है तो सरकार को आपकी फैक्ट्री का निगमीकरण नही करना चाहिए। और हम आपके साथ है और कहा कि हम आगे आपके धरने में शामिल होंगे। हमारी पार्टी जनसत्ता दल रायबरेली के सभी पदाधिकारी हमेशा आपके साथ संघर्ष में खड़े रहेंगे वहाँ पूर्व मंत्री शैलेन्द्र सिंह ललई कोशाम्बी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी एमसीएफ़ के निगमीकरण का विरोध किया और कहा कि अगल बगल की फैक्ट्री में भी इसका असर पड़ेगा। एमसीएफ बचाओ सयुक्त संघर्ष सामिति की तरफ से, नायब सिंह, आदर्श सिंह बघेल राहुल गहलोत, रामकिशोर पाल, सुशील गुप्ता, जिला अध्यक्ष, जनसत्ता दल रायबरेली, अशोक सिंह परिहार आदि उपस्थित रहें।