• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’

Posted on: Fri, 03, May 2024 9:13 AM (IST)
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने गुरुवार को गुजरात में भरूच और भाव नगर लोकसभा क्षेत्र में विशाल रोड शो किया। इंडिया गठबंधन के तहत गुजरात में हुए उनके पहले रोड शो में ही भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। ‘‘आप’’ के झंडे से पूरा एरिया पट गया।

कई लोग अरविंद केजरीवाल का कटआउट लेकर भी पहुंचे थे। उन्होंने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि देश में तानाशाही चरम सीमा पर है। आप अपने वोट की ताकत को पहचानें और देश को तानाशाही से बचा लो। ये लोग नहीं चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की आवाज जनता तक पहुंचे। इसलिए उनको जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में मिल रही फ्री व 24 घंटे बिजली, अच्छे स्कूल और सरकारी अस्पताल समेत सारी सुविधाएं गुजरात के लोगों को भी देना चाहते हैं। गुजरात की जनता अरविंद केजरीवाल को बहुत प्यार करती है। इसलिए पहली बार में ही आम आदमी पार्टी के 5 विधायक चुना और यही बात इन लोगों को खटक रही है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इन्होंने पिछले 40 दिनों से जबरदस्ती जेल में डाला हुआ है। इन्होंने चैतर वसावा को भी जबरदस्ती जेल में डाला हुआ था। अभी तक किसी कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दोषी नहीं माना है। ये लोग कह रहे हैं कि जांच चल रही है। क्या यह जांच 10 साल चलेगी तो ये लोग अरविंद केजरीवाल को 10 साल जेल में रखेंगे। इससे पहले व्यक्ति कोई तब जेल जाता था, जब अदालत उसे दोषी ठहरा देती थी। अभी इन्होंने एक नया सिस्टम निकाला है। ये कहते हैं कि जब तक जांच चलेगी, तब तक जेल में रहना पड़ेगा। यह तो इनकी सरासर गुंडगर्दी, तानाशाही है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक सच्चे देशभक्त, ईमानदार और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग की, इनकम टैक्स कमिश्नर की नौकरी की। यह नौकरी इतनी आसानी से नहीं मिलती है। लेकिन उन्होंने समाज सेवा के लिए नौकरी छोड़ दी और झुग्गी-बस्तियों में जाकर काम करने लगे। जब हमारी शादी तय हुई तो उन्होंने मुझसे एक ही सवाल पूछा कि मेरे समाज सेवा करने से तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं होगी? ऐसे व्यक्ति को इन्होंने जेल में डाल दिया है। 2012 में एक बहुत बड़ा आंदोलन हुआ। उस दौरान उन्होंने दो बार लंबे-लंबे अनशन किया। केवल लोगों के हक के लिए 13-14 दिन तक उन्होंने कुछ नहीं खाया।

अरविंद केजरीवाल को पिछले 22 साल से शुगर है और 12 साल से 50 यूनिट रोजाना इंसुलिन ले रहे हैं। डॉक्टर्स ने मना किया, लेकिन उन्होंने जनता के हक के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। जेल में इन्होंने अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन बंद कर दी। उनका शुगर लेवल 300 के उपर पहुंच गया। ऐसे तो अरविंद केजरीवाल की किडनी और लीवर खराब हो जाएगी। बड़ी मुश्किल से कोर्ट जाकर हमें इजाजत मिली कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन दी जाए। देश में हर जगह तानाशाही चल रही है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को 3 बार दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना है।

आप सबने भी गुजरात में पहली बार में हमारे 5 विधायक चुने। यही बात इन लोगों को खटकती है कि गुजरात और दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को इतना प्यार क्यों करते हैं? अरविंद केजरीवाल का क्या कसूर है? क्या उनका यह कसूर है कि उन्होंने दिल्ली में बिजली 24 घंटे फ्री कर दी। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूल बेहतर कर दिए। अब उन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है, सरकारी स्कूलों के बच्चे जेईई और नीट की परीक्षा पास कर रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनवा दिए, उनमें अच्छा इलाज होता है। अब महिलाओं को हर महीने हजार रुपए देने की भी घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल की आवाज आप तक न पहुंच पाए, इसलिए इन लोगों ने चुनाव के समय में अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया।

सुनीता केजरीवाल ने गुजरात की जनता से कहा कि इस समय देश में तानाशाही चरम सीमा पर चल रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल शेर हैं, उन्हें कोई झुका नहीं सकता और तोड़ नहीं सकता। अरविंद केजरीवाल भारत मां के सच्चे लाल हैं। आज भारत मां की यह बेटी आपसे विनती करती है, इस देश को बचा लो। यह देश तानाशाही की ओर जा रहा है। भारत मां को तानाशाही से बचा लो। आप लोग अपनी वोट की ताकत को समझो। सभी को वोट देने जरूर जाना है और झाडू का बटन दबाना है। आपको इस बार उमेश मकवाना और चैतर वसावा को अपना सांसद बनाना है। जो सुविधाएं दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिली हैं, वो सारी सुविधाएं गुजरात के लोगों को देना चाहते हैं। हम सब मिलकर इस तानाशाही को हटाएंगे। हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी