• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जिला पंचायत सदस्य की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला

Posted on: Tue, 16, Apr 2024 9:32 AM (IST)
जिला पंचायत सदस्य की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला

बस्ती, 15 अप्रैल। जिले के छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव में सोमवार दोपहर एक महिला का शव छत की कुंडी से लटकता पाया गया। मृतका के पति अखिलेश कुमार विक्रमजोत से जिला पंचायत सदस्य और फूलडीह गांव के प्रधान रह चुके हैं। सोमवार को 35 वर्षीय अंजनी पत्नी अखिलेश घर पर अकेली थी। दोपहर एक बजे पति अखिलेश घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद देखकर आवाज लगाने लगे।

कोई जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसी की छत पर जाकर जंगले से अपने घर में झांककर देखा तो पत्नी अंजनी छत की कुंडी से लटकी हुई थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंचे छावनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी और चौकी प्रभारी विक्रमजोत रितेश सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतरवाया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों के अनुसार अखिलेश का विवाह 13 वर्ष पहले अंजनी के साथ हुआ था। परंतु कोई संतान न होने से दम्पती परेशान रहता था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।